Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (LT) की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 1335 सहायक अध्यापकों को विषय/शाखावार नियुक्ति मिली है।
यूकेएसएससी द्वारा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य अध्ययन, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, कला एवं उर्दू विषय की लिखित प्रतियोगी परीक्षाएं 18 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। विषय वार चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा मंडल एवं शाखावार दी गई वरीयता के आधार पर सहायक अध्यापकों की सूची संदर्भ हेतु यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। यहां क्लिक कर देखिये.. विषयवार-मंडलवार चयनित 1335 सहायक अध्यापकों की सूची।