उत्तराखंड: बीजेपी के 31 कार्यकर्ता बर्खास्त, पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में थे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार विमर्श के बाद पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहने वाले नेताओं की सक्रिय सदस्यता बीजेपी से समाप्त की गई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
31 BJP leaders expelled: 31 BJP leaders expelled from the party
Image: 31 BJP leaders expelled from the party

हल्द्वानी: नगर निगम चुनाव के दौरान नैनीताल जनपद के हल्द्वानी नगर निगम के कई बीजेपी नेताओं को टिकट ना मिलने के कारण इन लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, कुछ ने दूसरे प्रत्याशियों को चुनाव लढ़वाया। इससे इन चुनावों में बीजेपी के कई वोट कट गए।

31 BJP leaders expelled from the party

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहने वाले कार्यकर्ताओं पार्टी के बाहर कर दिया गया है। नैनीताल भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी की गई है, इस लिस्ट में कुल 31 कार्यकर्ताओं का नाम शामिल हैं। ये बीजेपी के नेता भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे इस कारण बीजेपी से इनको बर्खास्त कर दिया गया है।

  • बर्खास्त कार्यकर्ताओं की लिस्ट

    31 BJP leaders expelled from the party
    Pic: 1/ 1
    Image: 31 BJP leaders expelled from the party

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार विमर्श के पश्चात पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहने वाले नेताओं की सक्रिय सदस्यता भारतीय जनता पार्टी से समाप्त की गई है।