Uttarakhand News: पिथौरागढ़ की युवती की फोटो वायरल करने का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के महू, इंदौर निवासी भावेश चौहान पिथौरागढ़ की युवती की आपत्तिजनक फोटो उसके परिजनों और रिश्तेदारों को भेज रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में चली गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Accused arrested: Accused arrested for making girl photo viral
Image: Accused arrested for making girl photo viral

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा कर दिया।

Accused arrested for making girl's photo viral

बेरीनाग की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश के महू, इंदौर निवासी भावेश चौहान उसकी आपत्तिजनक फोटो उसके परिजनों और रिश्तेदारों को भेज रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाना प्रभारी महेश चंद्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को सर्विलांस की मदद से महू से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।