Uttarakhand News: पहाड़ की नन्हीं गुड़िया को मिला स्वर्ण भारत सम्मान, हर्षिका रिखाड़ी को बधाई दीजिए

नई दिल्ली में "इंडिया प्राउड ऑफ बुक रिकार्ड्स" द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता हर्षिका ने स्वर्ण भारत सम्मान जीता है। हर्षिका मात्र 8 साल की उम्रे में 25 25 से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी जीत चुकी हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Golden India Award: Harshika Rikhadi received the Golden India Award
Image: Harshika Rikhadi received the Golden India Award

हल्द्वानी: उत्तराखंड की एक 8 वर्षीय नन्ही सी गुड़िया ने अपने शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण भारत सम्मान प्राप्त किया है। देवलचौड, बंदोबस्ती की 8 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने ये उपलब्धि प्राप्त कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. पूरे उत्तराखंड वासियों को नन्ही बिटिया हर्षिका पर गर्व है.

Harshika Rikhadi received the Golden India Award

राजधानी दिल्ली में "इंडिया प्राउड ऑफ बुक रिकार्ड्स (IPBR)की ओर से राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस राष्ट्रिय स्तरीय योग प्रतियोगिता में हल्द्वानी के देवलचौड, बंदोबस्ती की 8 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी ने स्वर्ण भारत सम्मान का अवार्ड जीत हासिल किया है। हर्षिका की इस उपलब्धि पर पूरे उत्तराखंड राज्य को उनपर गर्व है.

पिछले साल जीता योग रत्न सम्मान अवॉर्ड

हर्षिका रिखाड़ी के पिता, भुवन रिखाड़ी, ने जानकारी दी कि वे नैनीताल जनपद के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के देवलचौड बंदोबस्ती के निवासी हैं। हाल ही में, उनकी बेटी हर्षिका ने नई दिल्ली में "इंडिया प्राउड ऑफ बुक रिकार्ड्स" द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भाग लिया। हर्षिका ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण भारत सम्मान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि हर्षिका ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर Magic book Record Award एवं योग रत्न सम्मान अवॉर्ड भी जीता है। हर्षिका अब तक राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में 5 बार प्रतिभाग कर चुकी है। हर्षिका रिखाड़ी ने महज 8 साल की उम्र में योग के क्षेत्र में लगभग 25 से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी प्राप्त कर लिए हैं।