उत्तराखंड: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 439 पदों पर होगी भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए आदेश

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त पदों की पूर्ती के लिए भर्ती की जा रही है। इस भर्ती का उद्देश्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के 439 रिक्त पदों की पूर्ती करना है.
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Recruitment for 439 posts: Recruitment for 439 posts in govt medical colleges
Image: Recruitment for 439 posts in govt medical colleges

देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें सामान्य श्रेणी के 218, अनुसूचित जाति के 112, अनुसूचित जनजाति के 9, ओबीसी के 68 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 32 पद शामिल हैं।

Recruitment for 439 posts in govt medical colleges

शिक्षा चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के रिक्त पदों की पूर्ती के लिए भर्ती की योजना बनाई जा रही है। इस भर्ती का उद्देश्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़े 439 पदों की पूर्ती करना है. इसमें सामान्य श्रेणी के 218, अनुसूचित जाति के 112, अनुसूचित जनजाति के 9, ओबीसी के 68 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 32 पद शामिल हैं। इस भर्ती के संबंध में बोर्ड द्वारा जल्द ही विज्ञापन जारी कर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इन संकायों में नियुक्तियां

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की पूर्ती के लिए दो दर्जन संकायों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, आटो राइनो लारिंगोलोजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेबिलिटेशन, फोरेंसिक मेडिसिन, फिजियोलॉजी, साइकेट्रिस्ट, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलाजी, गायनी, आप्थेल्मोलाजी, आर्थोपेडिक्स, और रेस्पिरेटरी जैसे विषयों के रिक्त पद शामिल हैं। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा निदेशक को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए प्रोन्नति की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।