उत्तराखंड: 7 साल की मासूम को छोड़कर भागी थी कलयुगी मां, प्रेमी बेरहमी से पीटकर लाखों रुपए लूट गया

महिला अपनी 7 साल बेटी सहित अपना परिवार छोड़कर ठेली वाले आदमी के साथ फरार हो गई। ठेली वाले के कहने पर महिला करीब 10 लाख के गहने और नगदी भी अपने साथ ले गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
woman ran away with her lover: Karma treat cheating mother who left her child for the lover
Image: Karma treat cheating mother who left her child for the lover

हल्द्वानी: टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने शादीशुदा आदमी के प्यार में अंधी होकर अपनी 7 साल की बेटी सहित अपने परिअव्र को छोड़ दिया. लेकिन कुछ महीनों के भीतर ही आदमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर औरत के साथ मारपीट कर उसके गहने लूटकर फरार हो गया। अब महिला ने मामले में पुलिस से गुहार लगाई है, पुलिस टीम इन मामले की जांच कर रही है.

Karma treat cheating mother who left her child for the lover

हल्द्वानी शहर के अंतर्गत टीपीनगर चौकी क्षेत्र की एक महिला का विवाह उसी क्षेत्र के एक युवक से हुआ था, उसके बाद उनकी एक बेटी भी हुई। बीते दो साल पहले ही महिला की जान-पहचान इलाके के एक युवक से हुई। जो कि उसी क्षेत्र में ठेली लगाकर रहता था. दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम संबंध शुरू हो गया. ठेली वाला आदमी भी पहले से शादीशुदा था, उसने महिला को बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसके बाद महिला अपनी 7 साल बेटी सहित अपना परिवार छोड़कर ठेली वाले आदमी के साथ फरार हो गई। ठेली वाले के कहने पर महिला करीब 10 लाख के गहने और नगदी भी अपने साथ ले गई.

आरोपी और उसकी पत्नी की साजिश

घर से भागकर वे दोनों मुखानी क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रहने लगे। कुछ समय वो आदमी महिला के साथ अच्छे से रहा, लेकिन कुछ समय बाद वो महिला के साथ मारपीट उसका शारीरिक शोषण करने लगा। बीते 12 फरवरी को उस आदमी ने महिला को बेरहमी से पीटा और उसके सारे गहने और रुपये लेकर फरार हो गया। महिला का कहना है कि ठेली वाले को उसके गहनों की जानकारी पहले से थी और उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ये पूरी साजिश रची थी।

पहले भी कर चुके हैं ऐसी धोखाधड़ी

महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है और न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी मिली है कि आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी ने पहले भी कई महिलाओं को इसी प्रकार अपने जाल में फंसाकर धोखा दिया है।