Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: बीते 27 जनवरी को उत्तराखंड में प्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दिया गया। UCC के तहत लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले वाले जोड़े को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हालांकि राज्य के कई लोग लिव इन रिलेशनशिप प्रावधान का विरोध कर रहे हैं। लेकिन इन बीच कई जोड़े ऐसे हैं जिन्होंने लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण करवा रहे हैं।
जनपद चमोली में भी एक कपल ने लिव इन रिलेशनशिप का पंजोकरण करवाया है। दरअसल ये दोनों अपनी जॉब के चलते एक साथ रहते हैं और दोनों की शादी तय हो रखी है। एक ही डिपार्टमेंट में नौकरी करने के कारण ये कपल साथ रहता है। चमोली जिले में UCC के तहत अब तक 199 पंजीकरण हो चुके हैं, जिसमें 180 शादी के पंजीकरण, 17 शादी के स्वीकृत पंजीकरण, और एक लिव इन रिलेशन पंजीकरण शामिल है।
बीते पिछले रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की संस्कृति बचाओ पदयात्रा चमोली जिले गोपेश्वर पहुंची। यहां उन्होंने UCC के दो प्रावधानों, लिव इन रिलेशनशिप और स्थाई निवास, को सनातन संस्कृति और उत्तराखंड के हितों के खिलाफ बताया। इस दल का कहना है कि मुख्यमंत्री धामी ने UCC को देवभूमि की जनता पर थोपा है।