CM धामी ने अधिकारियों को देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Rispana-Bindal elevated road project to start soon
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को देहरादून में रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड का निर्माण एक महत्वाकांक्षी परियोजना है।
Rispana-Bindal elevated road project to start soon
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बीते सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में चर्चा की गई. CM धामी ने अधिकारियों को देहरादून में रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
चार लेन एलिवेटेड सड़क का निर्माण
उन्होंने कहा कि देहरादून में वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। देहरादून शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड का निर्माण एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। सीएम ने इस परियोजना को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग के संबंध में आवश्यक प्रयास करने एवं स्टेट सेक्टर से कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में सम्बंधित विभाग ने जानकारी दी कि रिस्पना नदी पर 11 किमी और बिंदाल नदी पर 15 किमी लंबी चार लेन एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए दोनों नदियों के भीतर से बिजली और सीवर लाइनों को स्थानांतरित करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने एलिवेटेड सड़क के साथ-साथ नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वॉल और बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का निर्देश भी दिया है।
अन्य शहरों में भी सुनियोजित विकास योजनाएँ
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उत्तराखंड के अन्य शहरों में भी जनसंख्या और वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस स्थिति में, अन्य शहरों के सुनियोजित विकास के लिए भी योजनाएँ बनाई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य में चल रहे सभी विकास कार्यों का वास्तविक परिणाम लोगों के सामने आना चाहिए। सीएम धामी ने हरिपुर कालसी में यमुना घाट के प्रोजेक्ट में देरी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को छह महीने के भीतर पूरा किया जाए। सीएम धामी ने अधिकारियों को गढ़वाल और कुमाऊं की कनेक्टिविटी को सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगामी नंदा राजजात की तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य सचिव को यह निर्देश दिया कि देहरादून एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट और मानसखंड मंदिर माला मिशन के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए।