Uttarakhand News: चंपावत के डॉ प्रशांत जोशी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, UKPSC में हासिल की 7वीं रैंक

UKPSC में 7 वीं रैंक हासिल कर प्रशांत जोशी इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Assistant Professor: Dr Prashant Joshi became Assistant Professor
Image: Dr Prashant Joshi became Assistant Professor

चम्पावत: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते 17 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय चयन 2021 इतिहास का परीक्षा परिणाम घोषित किया है. इसमें राज्य के कुल 24 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें चम्पावत जनपद के डॉक्टर प्रशांत जोशी ने 7 वीं रैंक हासिल की है।

Dr. Prashant Joshi became Assistant Professor

डॉ प्रशांत जोशी वर्तमान मे खटीमा राजकीय महाविद्यालय में अध्यापन कर रहे हैं। वे पूर्व में चंपावत राजकीय महाविद्यालय में इतिहास विषय में संविदा के प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। UKPSC में 7 वीं रैंक हासिल कर प्रशांत जोशी इतिहास विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन गए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

पत्नी हैं अंग्रेंजी की प्राध्यापिका

प्रशांत जोशी ने अपनी उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। डॉक्टर प्रशांत जोशी के पिता भुवन चंद्र जोशी शिक्षा विभाग के रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकि उनकी माता रेखा जोशी रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका है। प्रशांत जोशी की पत्नी डॉक्टर पिंकी भट्ट खटीमा महाविद्यालय में अंग्रेजी की प्राध्यापिका है। उनके बड़े भाई भरत जोशी पाटी के खंड शिक्षा अधिकारी हैं।

ऐतिहासिक धरोहर का उजागर

चंपावत महाविद्यालय में अपनी सेवाओं के दौरान डॉक्टर प्रशांत जोशी ने चंपावत और विशेष रूप से काली कुमाऊं क्षेत्र की छिपी हुई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को उजागर किया। उन्होंने लोगों को उपयोगी जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, वे यूट्यूब चैनल के माध्यम से धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते रहते हैं।