उत्तराखंड के सितारगंज में यूसीसी की जटिलता के सदमे से एक दस्तावेज लेखक की मौत हो गई, अधिवक्ताओं के साथ दस्तावेज लेखकों ने UCC पर मौत का इल्जाम लगाकर शुरू किया धरना..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Document writer dies in shock of UCC complications
उधमसिंह नगर: उप निबंधक कार्यालय के दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं ने यूसीसी कानून का विरोध कर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून को अत्यंत जटिल करने पर सदमे में दस्तावेज लेखक राकेश कुमार की मौत हो गई।
Document writer dies in shock of UCC complications
सितारगंज में सोमवार को उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं ने धरना दिया। आरोप लगाये गए कि यूसीसी की जटिलता के सदमे से एक दस्तावेज लेखक की मौत हो गई, यूसीसी में विवाह पंजीकरण और वसीयत प्रक्रिया को अत्यंत जटिल कर दिया है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। यूसीसी कानून में वसीयतनामा और विवाह पंजीकरण की सभी प्रक्रियाओं को जटिल कर इसका अधिकार कॉमन सर्विस सेंटर को दे दिया गया है। इस सदमे के कारण दस्तावेज लेखक राकेश कुमार की आकस्मिक मृत्यु हो गई।`
यूसीसी में विवाह पंजीकरण और वसीयत प्रक्रिया को अत्यंत जटिल कर दिया है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। यूसीसी कानून में वसीयतनामा और विवाह पंजीकरण की सभी प्रक्रियाओं को जटिल कर इसका अधिकार कॉमन सर्विस सेंटर को दे दिया गया है। इस सदमे के कारण दस्तावेज लेखक राकेश कुमार की आकस्मिक मृत्यु हो गई।
-दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता
बढ़ गई आमजन की परेशानियां
यूसीसी कानून की जटिलता से अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन होने के साथ ही आमजन की परेशानियां बढ़ गई हैं। धरने पर अधिवक्ता सौरभ कुमार, गौरव सक्सेना, आजम अली, फैसल अली, कमल, कौशल सक्सेना, जयमल कलसी, गौरव बेलवाल आदि मौजूद थे।