Uttarakhand: किस्मत हाथ की रेखाओं से नहीं मेहनत से बनती है, अंकिता ने पैरों से क्रैक किया JRF.. बनीं टॉपर

पहाड़ की बेटी अंकिता तोपाल ने इस कहावत को सही साबित किया है कि हाथों की लकीरों पर भरोसा मत करना, क्योंकि तकदीरें तो उनकी भी होती है, जिनके हाथ नहीं होते। उन्होंने पैरों से लिखकर JRF परीक्षा में ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
All India 2nd Rank in JRF exam: Ankita Topal secured All India Second Rank in JRF exam
Image: Ankita Topal secured All India Second Rank in JRF exam

चमोली: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियां खुद की सफलता के साथ ही अन्य लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। इन्हीं प्रेरणादायी बेटियों में से एक चमोली जनपद की अंकिता तोपाल भी हैं। अंकिता तोपाल ने JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रिय स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की हैं।

Ankita Gopal secured All India Second Rank in JRF exam

अंकिता तोपाल चमोली जनपद के कर्णप्रयाग ब्लॉक में स्थित डिडोली गांव की निवासी मूल निवासी हैं। अंकिता तोपाल जन्म से ही दिव्यांग होने हैं कारण वे अपने पैरों से लिखती हैं। उन्होंने पैरों से लिखकर दो बार नेट एग्जाम और अब JRF एग्जाम में सफलता पाई है। अंकिता ने दशवीं तक की पढ़ाई देवाल विकासखंड से और इंटर मीडिएट की पढ़ाई ऋषिकेश से पूरी की। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा देहरादून से की वहीं उन्होंने इतिहास मे पीजी किया।

दिव्यांगता को नहीं बनने दिया कमजोरी

अंकिता के पिता प्रेम सिंह तोपाल आईटीआई में अनुदेशक हैं, और वर्तमान में वे टिहरी जिले में तैनात हैं। अंकिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने अपनी दिव्यांगता को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और मेहनत करती रही। अंकिता ने दो बार नेट परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया, और अब दो साल की मेहनत के बाद JRF परीक्षा में भी दूसरी रैंक हासिल की। अंकिता की इस विशेष उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी का माहौल छाया हुआ है।