उत्तराखंड: जखोली में महिला को 7 खेत घसीट ले गया बाघ, जब तक गांव वाले पहुंचते.. निकल गए प्राण

पहाड़ियों को गाली देना आसान है, उनकी तरह जीना मुश्किल। जखोली में महिला को सात खेतों तक घसीट ले गया बाघ, गांव वाले जब भाग कर महिला के पास पहुंचते, महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Leopard Killed Woman: Leopard dragged woman across 7 fields in Jakholi
Image: Leopard dragged woman across 7 fields in Jakholi

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पहाड़ियों को गाली देना बहुत आसान है लेकिन पहाड़ियों की तरह जिंदगी जीना हर किसी के बस की बात नहीं है। पहाड़ में बच्चे बूढ़े बुजुर्ग और जवान सभी हर दिन मौत से रूबरू होते हैं। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में दिनदहाड़े एक खेत में काम कर रही महिला पर बाग ने हमला कर मार डाला। बाघ महिला को 7 खेतों तक घसीटता हुआ ले गया..

Leopard dragged woman across 7 fields in Jakholi

गांव वाले जब भाग कर महिला के पास पहुंचते, महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। महिला को बचाने गए गांव वालों को यह भी डर सता रहा था, क्यूंकि महिला की लाश को बाघ दूर से काफी देर तक घूरता रहा था। गांव वालों ने जंगलात विभाग को भी फोन किया लेकिन गांव वालों का कहना था की जंगलात वाले सो रखे हैं।

छूटती जा रही खेती, प्रशासन तमाशबीन

यह हृदय विधायक घटना रुद्रप्रयाग जिले के जखोली क्षेत्र में हुई है। गांव वालों का कहना है कि जंगली जानवरों के डर के कारण महिलाएं खेत में आ नहीं पा रही जिस कारण खेती-किसानी भी धीरे-धीरे छूटती जा रही है। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने इस बैग को करने के लिए पहले भी प्रशासन से गुहार लगाई थी लेकिन शायद प्रशासन को गांव वालों की जिंदगी की कोई परवाह नहीं। अब गांव वालों को इसका खामियाजा जान देकर चुकाना पड़ रहा है.. यह वीडियो देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: