Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
कोटद्वार: पिछले कई दिनों से कोटद्वार पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बीती 29 जनवरी को कोटद्वार पुलिस एक युवक को फेसबुक पर पोस्ट डालने मात्र पर ही रात्रि में घर से उठाकर थाने ले आई थी, जिसकी सोशल मीडिया में जमकर निंदा भी हुई थी। अब एक बार फिर कोटद्वार पुलिस का व्यवहार चर्चाओं में है। इस बार शिकायतकर्ता सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी हैं।
गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में पुलिस के दुर्व्यवहार पर भड़के भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा है, कोटद्वार भाजपा जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर ने बताया कि पुलिस किसी मामले में शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और जिनके खिलाफ शिकायत दी जा रही है, उनको बचाने का काम कर रही थी। जब उनको इस प्रकरण का पता लगा तो वह खुद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोटद्वार थाने पहुंचे और पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उल्टा उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगी।