Uttarakhand: मुठभेड़ में पकड़ा गया वाल्मीकि गैंग का वांटेड गुर्गा, होमगार्ड पर किया था जानलेवा हमला

आरोपी साबिर और अंशुल 14-15 अक्टूबर की रात ई रिक्शा चोरी कर ले गए थे। इसी दौरान हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह और होमगार्ड विक्रम सिंह ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो दोनों उस पर हमला कर मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Police encounter: Valmiki gang accused arrested in police encounter
Image: Valmiki gang accused arrested in police encounter

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू टीम ने फरार चल रहे पचास हजार के ईनामी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। होमगार्ड पर जानलेवा हमला करने का आरोपी रानीपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर और प्रवीण वाल्मीकि गैंग का गुर्गा है। उस पर पहले से ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। देर रात चोरी छिपे परिवार वालों से मिलने आने की सूचना पर उसकी तलाश में जुटी पुलिस और सीआईयू टीम से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

Valmiki gang accused arrested in police encounter

गिरफ्तार आरोपी साबिर पुत्र आरिफ निवासी अहबाब नगर विष्णुलोक कॉलोनी व अंशुल पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम भागूवाला चमरिया थाना- मण्डावली जनपद बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी बकरा मार्केट मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर 14-15 अक्टूबर की रात ई रिक्शा चोरी कर ले गए थे। इसी दौरान शिवालिकनगर के जेकेटी कलस्टर में गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह व होमगार्ड विक्रम सिंह ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो दोनों उस पर हमला कर मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था, जबकि साबिर लगातार फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था।

आरोपी साबीर मुठभेड़ में गिरफ्तार

साबिर की तलाश में जुटी रानीपुर पुलिस व सीआईयू टीम को उसके देर रात अपने परिवार से मिलने आने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर एवं सीआईयू टीम शिवालिकनगर मिलिट्री फार्म के पास मिलिट्री फार्म के फील्ड में झाड़ियों तथा पेड़ों की आड़ लेकर कच्चे रास्ते पर बदमाश के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद साबिर स्कूटी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह स्कूटी वापस मोड़कर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर वह स्कूटी छोड़कर झाड़ियों में घुसकर पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।