उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 1300 पदों पर निकलेगी भर्ती, मंत्री धन सिंह रावत ने जारी किए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के 1300 खाली पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Recruitment in health department: Recruitment for 1300 posts in health department
Image: Recruitment for 1300 posts in health department

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर आउटसोर्स के जरिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।

Recruitment for 1300 posts in health department

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक NHM स्वाति भदौरिया, अपर स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, अनुराधा पाल, डॉ. अजीत मोहन जौहरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

जल्द होगी भर्ती

शासकीय आवास में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों की नियुक्ति पर चर्चा की गई. दरअसल देहरादून में 98, हरिद्वार में 110, उत्तरकाशी में 46, रुद्रप्रयाग में 85, चमोली में 190, टिहरी में 78, पौड़ी में 49, पिथौरागढ़ में 137, ऊधमसिंह नगर में 76, नैनीताल में 356, अल्मोड़ा में 30, चंपावत में 42 और बागेश्वर में 2 पद खाली हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के इन सभी 1300 खाली पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए जिला और उप जिला अस्पतालों का गैप एनालिसिस करने के भी निर्देश दिए।

अस्पतालों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अस्पतालों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भी कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में हर दिन मरीजों के बेड की चादर बदलने, 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की रिस्पांस टाइम न्यूनतम होनी चाहिए, अस्पतालों में होर्डिंग लगाएं, अस्पतालों में कैंटीन संचालन को दुरुस्त कर मरीजों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित मिलना चाहिए. उन्होंने चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।