उत्तराखंड: कोचिंग में छात्राओं पर थी शिक्षक की बुरी नजर, घरवालों ने पुलिस से की शिकायत.. मुकदमा दर्ज

शिक्षक उसके साथ गलत ढंग से व्यवहार और छेड़खानी करता है। अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इतना ही नहीं वह शिक्षक छात्रावास में रह रही अन्य छात्राएं, जिनकी आयु 14 वर्ष से कम है, उनके साथ भी यही व्यवहार करता है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
teacher molests girl students: teacher molests girl students in the coaching
Image: teacher molests girl students in the coaching

उधमसिंह नगर: एक एकेडमी के शिक्षक पर संस्थान की नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक छात्रा के पिता ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

teacher molests girl students in the coaching

उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी बाजपुर रोड स्थित एक एकेडमी में कोचिंग करती है। इस एकेडमी में छात्रों के लिए छात्रावास है। यहां कई बड़े स्कूलों व अन्य उच्च शिक्षण संस्थान के लिए कोचिंग दी जाती है। आरोप है कि एकेडमी का एक शिक्षक कोचिंग लेने वाली छात्राओं पर गलत नीयत रखता है। इस बात का पता तब चला, जब छात्रा की मां उससे मिलने छात्रावास में आई। छात्रा ने अपनी मां को घटनाक्रम से अवगत कराया। बताया कि एक शिक्षक उसके साथ गलत ढंग से व्यवहार और छेड़खानी करता है। अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। इतना ही नहीं वह शिक्षक छात्रावास में रह रही अन्य छात्राएं, जिनकी आयु 14 वर्ष से कम है, उनके साथ भी यही व्यवहार करता है। यह बात संस्थान की अन्य छात्राओं ने भी बताई।

कई नाबालिग छात्राओं ने की शिकायत

तहरीर में कहा गया कि जब उसकी पत्नी ने उसे इस संबंध में जानकारी दी, तब उसने 112 पर सूचना दी और आईटीआई थाना में तहरीर दी। छेड़छाड़ की शिकायत अन्य नाबालिग छात्राओं ने भी अपने माता-पिता से फोन पर की है। पीड़ित पिता की तहरीर मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस संस्थान पहुंची और पीड़ित छात्राओं से मामले की जानकारी जुटाई। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।