Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी गढ़वाल के अगरोडा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर लड़ रहे कांग्रेस नेता सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अगरोडा बाजार में दो लोग आपस में झगड़ा कर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान दीपक असवाल व दिलबर सिंह नेगी निवासी अगरोडा के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर परगना मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।