उत्तराखंड: पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बस चालक पर फायरिंग कर फरार था बदमाश

पिछले दिनों रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोडवेज बस के चालक पर फायरिंग कर दी थी।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
firing on bus driver: Accused who fired at bus driver arrested
Image: Accused who fired at bus driver arrested

रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस ने सरेराह रोडवेज बस चालक पर फायरिंग करने के आरोप में फरार चल रहे 5000 के इनामी हर्षदीप को दबोच लिया।

Accused who fired at bus driver arrested

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोडवेज बस के चालक पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में चालक बाल बाल बच गया था। रुद्रपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया था, जबकि दो फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी हर्षदीप पर 5000 का ईनाम घोषित किया गया था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।