Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के तीन जिलों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे उत्तराखंड के तीन जिलों में 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन होने की संभावना है।
रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड के तीन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी है। अगले 24 घंटे उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के 2950 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहना की संभावना जताई गई थी।
बीते दिनों बदरीनाथ धाम के माणा में हुए हिमस्खलन के बाद से विभाग अलर्ट हो गया है। माणा में हुए अचानक हिमस्खलन की चपेट में BRO के 54 मजदूर आ गए थे। इनमें से 46 मजदूरों को को सुरक्षित निकाला गया, वहीं आठ की मौत हो गई थी। श्रमिकों को निकालने के लिए तीन दिन तक रेस्क्यू अभियान चला। इन दिनों राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और हिमस्खलन की समस्याएँ बढ़ गई हैं। ऐसे में एक बार फिन रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने उत्तराखंड के तीन जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया। वहीं मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों से सावधान रहने की अपील की है।