Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रपुर: तराई की महिलाएं अपनी दृढ़ता के लिए जानी जाती हैं। यहां की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। जनपद ऊधमसिंहनगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में पंतनगर सिडकुल से लेकर जिला मुख्यालय के अन्य जगहों पर तमाम कारखाने स्थापित हैं, जहां महिलाओं का भी एक बहुत बड़ा तकनीकी के क्षेत्र में योगदान दिखाई दे रहा है।
रुद्रपुर के महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स के प्लांट में भी महिलाएं आज अपने आप को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बना रही हैं और अपनी तकनीकी से वह पूरे देश में अपनी योग्यता को एक प्रथम पंक्ति के रूप में स्थापित भी कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कंपनी ने महिलाओं के योगदान को देखते हुए उनका सम्मान किया।
महिंद्रा के रुद्रपुर ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र में 100 से अधिक महिलाएं कार्यरत हैं। कंपनी के प्रबंधन के अनुसार शॉप फ़्लोर पर महिलाएं प्रतिदिन 240 से अधिक हाइड्रोलिक्स असेंबली बनाकर अपनी शक्ति और दृढ़ता का प्रदर्शन करती हैं। हाइड्रोलिक्स असेंबली इकाई पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है। महिंद्रा का रुद्रपुर संयंत्र महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो महिलाओं के लिए सहायक कार्य वातावरण विकसित करने तथा अपने कर्मचारियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने की महिंद्रा समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।