उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी ने 18 जगह बदले अध्यक्ष, इन नए चेहरों को दिया मौका

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत उत्तराखंड के 18 जगहों में नए अध्यक्षों को तैनाती दी है। वहीं अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फिलहाल मंथन जारी है। जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषित हो जाएगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bharatiya Janata Party: BJP changed presidents in 18 districts of Uttarakhand
Image: BJP changed presidents in 18 districts of Uttarakhand

देहरादून: भाजपा ने अपने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को जहां देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं उदय सिंह रावत को टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BJP changed presidents in 18 districts of Uttarakhand

इसके अलावा भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग, चमोली में गजपाल बर्थवाल, गोविंद सामंत को चंपावत, प्रताप बिष्ट को नैनीताल, गिरीश जोशी को पिथौरागढ, ऊधमसिंहनगर में कमल जिंदल, बागेश्वर में प्रभा गड़िया, अल्मोड़ा में महेश नयाल, काशीपुर में मनोज पाल, पौड़ी में कमल किशोर रावत, देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह, ऋषिकेश में राजेंद्र तड़ियाल, कोटद्वार में राजगौरव नौटियाल, उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान तथा रुड़की में डॉ. मधु को अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फिलहाल मंथन जारी है। जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भाजपा किसी नए महिला चेहरे को अध्यक्ष पद की कमान सौंप सकती है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। भाजपा अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।