उत्तराखंड: साढ़े तीन हजार में बिका रजिस्ट्रार का ईमान, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मंगलवार 11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में मोहन सिंह को 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bribery: Vigilance team caught the bribe taker red handed
Image: Vigilance team caught the bribe taker red handed

उधमसिंह नगर: विजिलेंस टीम ने आज बाजपुर तहसील के रजिस्टार कानूनगो मोहन सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील रजिस्टर में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

Vigilance team caught the bribe taker red handed

जानकारी के अनुसार सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर एक व्यक्ति ने इस रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था उसका भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं ने उसके पक्ष में निर्णय लिया था। कमिश्नर कुमाऊं के फैसले के बाद, जब उसने तहसील कार्यालय में अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने इसके लिए उससे 3,500 रुपये की मांग की।

बाजपुर तहसील से हुआ गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की ट्रैप टीम इस मामले में जांच शुरू की, जांच के दौरान रजिस्टार के खिलाफ की गई शिकायत सही साबित हुई. मंगलवार 11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में मोहन सिंह को 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, फिलहाल आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। डॉ. मुरूगेशन ने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर देने की अपील की।