Uttarakhand: आज इन 6 जिलों में बारिश के आसार, जानिए होली पर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 6 जनपदों में बारिश की संभावना है। वहीं होली के दिन भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 March 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 12 March 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में दोपहर के समय चटख धूप खिलने के कारण तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 6 जनपदों में बारिश की संभावना है। वहीं होली के दिन भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 12 March 2025

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में दोपहर के समय चटख धूप खिल रही है, जिससे तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। पहाड़ों पर इन दिनों तेज धूप के कारण बर्फ पिघल रही है, जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन मैदानी जिलों में दोपहर के समय तेज धूप खिलने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। देहरादून का तापमान अभी से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप ने पहाड़ों का पारा भी चढ़ा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है, और होली पर प्रदेश में मौसम में बदलाव रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानि आज 12 मार्च को प्रदेश के 6 पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आज 12 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है, बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 मार्च से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 13, 14 और 15 मार्च को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य 11 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य में बारिश और बर्फबारी होने के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे ठंड में वृद्धि होगी। देहरादून में आज मुख्यतः मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।