Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं. इन्हीं में से एक और पहाड़ी युवा चंचल सिंह चौहान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है.
जनपद पिथौरागढ़ के चंचल सिंह चौहान अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे जनपद का मान बढ़ाया है. चंचल सिंह चौहान पिथौरागढ़ जनपद के स्यांला गांव के मूल निवासी हैं. चंचल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिमालय पब्लिक स्कूल एपीएस व एसआईटी पिथौरागढ़ से पूरी की है। उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की और आज अपना सपना पूरा किया.
चंचल सिंह चौहान के दादा केशर सिंह चौहान और पिता देवेंद्र सिंह चौहान भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। इस तरह वो सेना में सेवा देना वाले अपने परिवार के तीसरी हैं. चंचल की दादी हरी देवी और माता गीता चौहान गृहणी हैं। चंचल ने अपनी इस उपलब्धि से अपनी परिजनों सहित पूरे जनपद का मान बढ़ाया है.