पीड़ित युवतियों ने आरोपी के हाथ से मोबाइल लेकर देखा तो उसमें उनकी वीडियो रिकॉर्ड की गई थी, और कुछ मोबाइल में डिलीट फोल्डर में भी थी। पीड़ित युवतियों ने आरोपी हरीश चमोला का मोबाइल पुलिस के सुपुर्द किया, और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: hidden camera installed in washroom of tenant girls
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में किराए के कमरे पर रह रही दो युवतियों के बाथरूम के रोशनदान एक युवक ने मोबाइल से उनकी अश्लील वीडियो बनाई। पीड़ित युवतियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
hidden camera installed in washroom of tenant girls
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में स्थित आवास विकास में एक मकान के एक किराए के कमरे पर दो युवतियां साथ में रहती हैं, जिनमें से एक युवती अल्मोड़ा जनपद की और दूसरी मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले की निवासी है. उसी मकान के एक अन्य कमरे पर एक किराएदार युवक भी रहता है. दोनों युवतियां सिडकुल की एक कंपनी में काम करती हैं।
वॉशरूम के रोशनदान पर रखा था मोबाइल
युवतियों ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते 12 मार्च की रात को जब वे दोनों कंपनी में ड्यूटी के बाद वापस कमरे में पहुंची। कमरे पर आने के बाद उनमें से एक युवती अपने कमरे में ही अटैच बाथरूम में गई, जैसी ही उसकी नजर वाशरूम के रोशनदान पर पड़ी तो वो जोर से चिल्ला पड़ी. वाशरूम के ऊपर लगे रोशनदान पर एक मोबाइल जिसका बैक कैमरा वॉशरूम की ओर था। इसके बाद दोनों युवतियों ने फोन कर अपने मकान मालिक को मौके पर बुलाया, साथ ही रोशनदान पर रखे मोबाइल का फोटो खींच लिया। मकान मालिक के वहां पहुँचने के बाद वे उनके साथ मकान की छत पर गये, मकान की छत पर उसी मकान के दूसरे कमरे का किराएदार हरीश चमोला मौजूद था। युवतियों ने उसके साथ पर वहीं मोबाइल देखा जो वॉशरूम के रोशनदान में रखा था।
आरोपी का मोबाइल पुलिस को किया सुपुर्द
पीड़ित युवतियों ने उसके हाथ से मोबाइल लेकर देखा तो उसमें दोनों युवतियों का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, और कुछ वीडियो मोबाइल के डिलीट फोल्डर में भी थी। पीड़ित युवतियों ने आरोपी हरीश चमोला का मोबाइल पुलिस के सुपुर्द किया, और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवतियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आरोपी हरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, इसके बाद मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।