Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून के बीच 212Km एक्सप्रेसवे होगा शुरू, 16 प्रवेश बिंदु.. जानिये खास बातें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन ही नहीं बल्कि पैदल यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। ऐसे यात्रियों के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर फुट-ओवर ब्रिज हैं, ताकि पैदल चलने वाले लोग आसानी से झटपट निकल सकें।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Delhi-Dehradun Expressway: Delhi-Dehradun Expressway will start soon
Image: Delhi-Dehradun Expressway will start soon

देहरादून: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई आधुनिक सड़कों में से एक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे अब अंतिम चरण में है। कुछ छोटे-मोटे कार्यों के कारण अभी तक इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि अगले दो से तीन महीनों में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का चलना प्रारंभ हो जाएगा।

Delhi-Dehradun Expressway will start soon

जानकारी के अनुसार 212 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर 76 किलोमीटर की सर्विस रोड और 16 निकास व प्रवेश बिंदु बनाए जाएँगे, जो कि यात्रियों के सफर को आसान बनाएंगे। ये कार्य सुरक्षा मानक दुरुस्त करने और यात्रियों के सफल सुगमता पूर्ण यात्रा के लिए किए जा रहे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहन ही नहीं बल्कि पैदल यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। ऐसे यात्रियों के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर फुट-ओवर ब्रिज हैं, ताकि पैदल चलने वाले लोग आसानी से झटपट निकल सकें।

90 फीसदी से ज्यादा काम हुआ पूरा

दिल्ली की राजधानी के शास्त्री पार्क से प्रारंभ होकर मंडोला, बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून जाने वाला यह एक्सप्रेस-वे न केवल यात्रा के समय को कम करेगा, बल्कि नए अवसरों के कई द्वार भी खोलेगा, जो लोगों को आय के नए अवसर प्रदान करेंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जुड़े 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरे हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि अक्षरधाम मंदिर से लेकर बागपत तक 32 किलोमीटर का मार्ग जल्द ही खुलने वाला है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर वाहनों की आवाजाही के लिए अब तक कोई निश्चित समय तय नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो से तीन महीनों में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का चलना प्रारंभ हो जाएगा।

देवभूमि पहुँचने से पहले ही सुंदर दृश्य दिखेंगे

देश की तीसरी सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रियों को बहुत सी सुविधाएं होंगी। समय की बचत तो होगी साथ ही प्रकृति का नजारा भी देखने को मिलेगा। देहरादून से दिल्ली का 6 घंटे सफर ढाई घंटे हो तय हो जाएगा। इस सड़क का लगभग 12 किलोमीटर हिस्सा जंगल से होकर गुजरेगा। यात्रियों को देवभूमि पहुँचने से पहले सुंदर दृश्यों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। इस कॉरिडोर के ऊपर वाहन चलेंगे तो वहीं, कॉरिडोर के नीचे हाथियों के साथ ही अन्य जंगली जानवर भी स्वतंत्र रूप से घूमेंगे।