Uttarakhand News: गढ़वाल राइफल्स के लांसलायक रोबिन सिंह बिष्ट की मृत्यु, पैतृक गांव में दी गई अंतिम सलामी

शहीद रोबिन सिंह के परिजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई. रोबिन सिंह की मौत के बाद से उनके परिवार में शौक की लहर छाई हुई है...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Robin Singh Bisht: Indian Army Soldier Robin Singh Bisht dies
Image: Indian Army Soldier Robin Singh Bisht dies

पौड़ी गढ़वाल: भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रोबिन सिंह बिष्ट की मृत्यु हुई है। वे इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Indian Army Soldier Robin Singh Bisht dies

रोबिन सिंह बिष्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के चौकोड़ी गांव के मूल निवासी थे। वर्ष 2018 में भर्ती हुए रोबिन सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 5 गढ़वाल राइफल्स में लांस नायक के पद तैनात थे। वे इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उन्हें सैन्य अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। लेकिन बीते मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बीते बुधवार को सेना उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची।

पिता ने कांपते हुए हाथों से दी मुखाग्नि

पौड़ी जिले के 28 वर्षीय रोबिन सिंह के पिता बृजपाल सिंह बिष्ट भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है। इन दिनों रोबिन सिंह के परिजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई। रोबिन सिंह की मौत के बाद से उनके परिवार में शौक की लहर छाई हुई है। रोबिन की माँ का रो-रोकर बेसुध पड़ी हैं। पैतृक गांव में परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद उनके पैत्रिक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान रोबिन का अंतिम संस्कार किया गया। रोबिन की चिता को उनके पिता बृजपाल सिंह बिष्ट ने कांपते हुए हाथों से मुखाग्नि दी।