Uttarakhand News: गढ़वाल में बनेगी एलिवेटेड मरीन ड्राइव रोड, धन सिंह रावत ने नितिन गडकरी को दिया प्रस्ताव

मंत्री धन सिंह रावत ने एलिवेटेड मरीन ड्राइव रोड परियोजना के संबंध में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा की। नितिन गडकरी ने कहा कि वे इस परियोजना की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Srinagar Garhwal Marine Drive: Elevated Marine Drive Road will built in Srinagar Garhwal
Image: Elevated Marine Drive Road will built in Srinagar Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना पर विचार विमर्श किया।

Elevated Marine Drive Road will built in Srinagar Garhwal

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विभागीय टीम के साथ लक्षद्वीप के चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है। उन्होंने लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक दौरे पर जाने से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड आने का न्योता दिया, जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी के किनारे के लिए प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को इस परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

नितिन गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन

मंत्री धन सिंह रावत ने इस परियोजना के निर्माण, तकनीकी पहलुओं और इसके क्रियान्वयन को लेकर मंत्री नितिन गडकरी से विचार-विमर्श किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुये कहा कि वे इस परियोजना की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि यह एलिवेटेड रोड श्रीनगर गढ़वाल में ट्रैफिक के दबाव को कम करने, बेहतर परिवहन व्यवस्था स्थापित करने और पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही, यह क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।

लक्षद्वीप में शैक्षणिक दौरा

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अंतर्गत लक्षद्वीप के शैक्षणिक दौरे पर हैं। उनका यह दौरा 22 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान, वे अपनी विभागीय टीम के साथ लक्षद्वीप के शिक्षा मॉडल का निरीक्षण करेंगे और शिक्षा में नवाचार, शैक्षिक तकनीक, शिक्षक प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रणाली को समझने का प्रयास करेंगे।