पंचेश्वर: 4 अप्रैल से जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय एंगलर, CM धामी कर सकते हैं प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग्लिंग के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 500 तथा विदेशियों को 600 रुपए प्रतिदिन शुल्क देना होगा। प्रतियोगिता पर्यटन विभाग द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर संपन्न की जाएगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
International Angling Competition: International angling competition organized in Pancheshwar
Image: International angling competition organized in Pancheshwar

चम्पावत: चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक स्थित पंचेश्वर को एंग्लिंग का हब माना जाता है। पंचेश्वर को पर्यटन के मानचित्र में आगे लाने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के सौजन्य से 4 से 6 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के नामी एंगलर प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सकते हैं।

International angling competition organized in Pancheshwar

एंग्लिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 31 मार्च तक खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। पर्यटन विभाग चंपावत द्वारा इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग के मुताबिक एंग्लिंग प्रतियोगिता काली नदी में पंचेश्वर से धर्माघाट, सरयू नदी में घाट पुल से लेकर चर्मागाड़, चर्मागाड़ ट्राली से पंथूयड़ा ट्रॉली तथा पंथूयड़ा ट्राली से पंचेश्वर संगम तक संपन्न की जाएगी।

पंचेश्वर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

एंग्लिंग के लिए भारतीय खिलाड़ियों को 500 तथा विदेशियों को 600 रुपए प्रतिदिन शुल्क देना होगा। प्रतियोगिता पर्यटन विभाग द्वारा तय किए गए नियमों के आधार पर संपन्न की जाएगी। कई वर्षों के बाद हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर पंचेश्वर क्षेत्र में काफी उत्साह है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होने के बाद पंचेश्वर क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे। गौरतलब है कि पंचेश्वर गोल्डन महाशीर मछली के लिए विश्वविख्यात है। यहां दुर्लभ प्रजाति की गोल्डन महाशीर तथा गूच मछलियां पाई जाती हैं।