Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: स्पाइसजेट एयरलाइन ने लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद देहरादून एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए उड़ान सेवाएं पुनः आरंभ की हैं। उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट ने अपनी सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।
गौरतलब हो कि स्पाइसजेट एयरलाइन ने 19 जुलाई 2022 को देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ानें शुरू की थीं। हालांकि, 29 अक्टूबर 2022 से स्पाइसजेट कंपनी ने देहरादून एयरपोर्ट से अपनी सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रोक दी थीं। लेकिन अब लगभग ढाई साल बाद वापसी करते हुए चार भारतीय शहरों के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने जा रहा है। स्पाइसजेट एयरलाइन दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू शहर ले लिए उड़ाने शुरू कर रहा है।
स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी आगामी 30 मार्च 2025 से देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करेगी। इन उड़ानों के लिए स्पाइसजेट एयरलाइन कंपनी ने टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।