अल्मोड़ा: दिल्ली में शेफ रवि बिष्ट ने my11circle में जीते 3 करोड़, गांव में मजदूरी करते हैं पिता

अल्मोड़ा के रवि की किस्मत गाड़ी में बैठे-बैठे चमक गई। गांव से दिल्ली जाते वक्त गाड़ी में बैठे-बैठे my11circle पर बनाई टीम ने रवि को करोड़पति बना दिया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Ravi Bisht won 3 Cr Rupees: Ravi Bisht from Almora won 3 Crore in my11circle
Image: Ravi Bisht from Almora won 3 Crore in my11circle

अल्मोड़ा: किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं कह सकता। कब आप पर कुबेर मेहरबान हो जाएं, कोई नहीं बता सकता। अल्मोड़ा के डूंगरा भनौली गांव के निवासी रवि बिष्ट ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बस में बैठे-बैठे उन्होंने जो टीम बनाई है वह टीम उन्हें 3 करोड़ रूपये, एक कार, एक मोटरसाइकिल के साथ ही एक मोबाइल फोन भी जिता देगी।

Ravi Bisht from Almora won 3 Crore in my11circle

अल्मोड़ा जिले के सुदूर गांव के रहने वाले रवि बिष्ट बेहद मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रवि के पिता गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और रवि की मां ग्रहणी है। बहरहाल, 24 साल के रवि बिष्ट की किस्मत रातों-रात ऑनलाइन गेम ने बदल दी है। अल्मोड़ा के रवि की किस्मत गाड़ी में बैठे-बैठे चमक गई जब गांव से दिल्ली जाते वक्त गाड़ी में बैठे-बैठे my11circle पर बनाई टीम ने रवि को करोड़पति बना दिया।

दिल्ली में एक होटल में शेफ हैं रवि

दरअसल, रवि बिस्ट पुत्र श्री नंदन सिंह बिष्ट ग्राम डूंगरा भनौली तुक-छानी जिला अल्मोड़ा निवासी हैं। रवि दिल्ली में एक होटल में शेफ का काम करते हैं। पिछली रात रवि अपने गांव से दिल्ली अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। गाड़ी में बैठे-बैठे रवि ने my11circle में टीम बनाई और फोन बंद करके सो गए। सुबह जब दिल्ली पहुंचे तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। कई फोन आने लगे, तब जाकर उन्हें अपने करोड़पति बनने की जानकारी हुई। रवि बिष्ट ने कुल 3 करोड रुपए जीते। इसके साथ ही एक थार गाड़ी, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक महंगा मोबाइल फोन भी रवि बिष्ट ने रातों रात जीत लिया। 30% आयकर कटौती के बाद रवि को 2.10 करोड रुपए मिलेंगे।