Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: 22 मार्च को जोर शोर से ये मुद्दा उठा था कि गंगोत्री धाम में शराब का ठेका खुलने जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट ने आबकारी विभाग को इस संबंध में कार्यवाही कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी किए।
दरअसल, जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल में आबकारी विभाग ने शराब की दुकान खोलने के लिए निविदा जारी की थी। इस पर स्थानीय निवासियों और पांच मंदिर समिति के सदस्यों ने तीव्र विरोध व्यक्त किया था। तमाम मीडिया ये ख़बरें प्रकाशित की थीं। विरोध स्वरूप, ग्रामीणों और तीर्थ पुरोहितों ने जिला कार्यालय जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया था।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने आबकारी विभाग को इस संबंध में ततसमय आवश्यक कार्यवाही कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी किए। जिसके बाद जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी संजय कुमार की ओर से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को यह पत्र प्रेषित किया गया है..