देहरादून में चल रही "भाभी जी घर पर हैं" फिल्म की शूटिंग, सेट पर बेहोश हो गए विभूति.. मुंबई रेफर

अभिनेता आसिफ शेख देहरादून में इसकी शूटिंग कर रहे थे, इसमें एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे अचानक शूटिंग करते हुए सेट पर ही जमीन पर गिर गए...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Actor Aasif Sheikh: Actor Aasif Sheikh fainted during shooting in Dehradun
Image: Actor Aasif Sheikh fainted during shooting in Dehradun

देहरादून: मशहूर टीवी शो "भाभीजी घर पर हैं" में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आसिफ शेख शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे। अभिनेता को देहरादून अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद उन्हें आगे के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मुबई ले जाया गया।

Actor Aasif Sheikh fainted during shooting in Dehradun

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि &टीवी और ZEE 5 पर प्रकाशित होने वाला कॉमेडी शो " भाभी जी घर पर हैं" पर अब मूवी बन रही है। खुद आसिफ शेख (विभूति नारायण) इसकी पुष्टि की थी। वे इस मूवी की शूटिंग के लिए ही देहरादून आए थे। इस शो को पिछले 10 सालों से फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। अभिनेता आसिफ शेख इस शो की शुरुआत 2015 से ही इसमें काम कर रहे हैं। लोग उनके अभिनय को बेहद पसंद करते हैं।

शो के लेखक मनोज संतोषी की मौत

अभिनेता आसिफ शेख देहरादून में इसकी शूटिंग कर रहे थे, इसमें एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे अचानक शूटिंग करते हुए सेट पर ही जमीन पर गिर गए। सेट पर मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें फौरन देहरादून के एक अस्पताल पहुंचाया और बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई भेज दिया। बीते 23 मार्च 2025 को मशहूर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का हैदराबाद में निधन हो गया।

अभिनेता ने कहा मैं जल्द शूटिंग पर लौटूंगा

जानकारी के अनुसार आसिफ शेख ने मिडिया को बताया कि शूटिंग के दौरान अचानक मुझे महसूस हुआ कि मेरे पैर सुन्न हो रहे हैं। साइटिका के दर्द ने मुझे काफी परेशान कर दिया। इसके बाद मैं बेहोश हो गया। फिर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद मुझे व्हीलचेयर में बैठाकर मुंबई लाया गया। फिलहाल मैं यहीं हूं और डॉक्टरों ने मुझे अच्छे से आराम करने की सलाह दी है, जो एक हफ्ते तक जारी रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं जल्द ही शूटिंग सेट पर वापस लौटूंगा।