देहरादून: मसूरी रोड पर फिर फटी पाइपलाइन, 144 करोड़ की यमुना पंपिंग योजना की गुणवत्ता पर सवाल

यह पहली बार नहीं है कि देहरादून मसूरी रोड पर पाइपलाइन फट गई। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 144 करोड़ की यमुना पंपिंग योजना के जॉइंट्स लगातार फट रहे हैं, जाहिर है यह जॉइंट्स प्रेशर नहीं झेल पा रहे...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pipeline burst in Mussoorie: Pipeline burst again on Mussoorie Road
Image: Pipeline burst again on Mussoorie Road

देहरादून: मसूरी-यमुना पंपिंग योजना की मुख्य पाइपलाइन फटने से फव्वारा घंटों तक बहता रहा। पानी के तेज बहाव के कारण मुख्य सड़क पर पहाड़ी से मलबा आकर गिर गया जिससे कुछ समय तक सड़क पर लंबा जाम देखने को मिला। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग काफी घबरा गए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pipeline burst again on Mussoorie Road

मसूरी में पेयजल संकट को हल करने के लिए सरकार ने 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पंपिंग योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पानी की पाइपलाइन बिछाने और जल टैंकरों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन, कई क्षेत्रों में अधिक दबाव के कारण जॉइंट्स खुलने की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

मलबा जमा होने से सड़क अवरुद्ध

बीते मंगलवार को मसूरी कैंपटी रोड पर होटल वाइल्ड फ्लावर के निकट पेयजल लाइन का जॉइंट अचानक से फट गया, जिससे चारों ओर पानी का सैलाब फैल गया है। इस प्रेशर के कारण पानी का फव्वारा काफी दूर तक उड़ता हुआ दिखाई दिया है। तेज बहाव के चलते पहाड़ी से मलबा मुख्य सड़क पर जमा हो गया, जिससे सड़क दोनों दिशाओं से अवरुद्ध हो गई। इस घटना के कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना प्राप्त होते ही जल निगम की टीम ने पेयजल की पंपिंग रोक दी।

बार-बार फटते हैं जॉइंट्स

यह पहली बार नहीं है कि देहरादून मसूरी रोड पर पाइपलाइन फट गई। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 144 करोड़ की यमुना पंपिंग योजना के जॉइंट्स लगातार फट रहे हैं, जाहिर है यह जॉइंट्स प्रेशर नहीं झेल पा रहे। बार-बार हो रही यह घटनाएं मसूरी यमुना पंपिंग की योजना की गुणवत्ता पर बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही हैं। यह जॉइंट्स टूटने के बाद पानी का सैलाब छोड़ देते हैं, जिससे आसपास की जगह भी बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। इस बार भी आसपास की सड़क और क्षेत्र पानी के प्रेशर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।