रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी में बच्चों के साथ घूम रहा गुलदार, गांव वालों ने शोर मचा कर भगाया.. दहशत

गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर के पास कुंजरी (कुर्णी) गांव के खेतों में गुलदार अपने बच्चों के साथ दिखा। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल छा गया...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Terror of Leopard: Leopard roaming with children in Guptkashi
Image: Leopard roaming with children in Guptkashi

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जंगली जानवरों का खतरा लगातार बना हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले में भी लगातार गुलदार के ग्रामीणों पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं।

Leopard roaming with children in Guptkashi

बुधवार यानि आज शाम रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र में एक गुलदार अपने बच्चों के साथ देखा गया, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल छा गया। गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर के पास कुंजरी (कुर्णी) गांव के खेतों में गुलदार अपने बच्चों के साथ दिखा। गांव के ही चंद्रशेखर नौटियाल, मनोज नौटियाल आदि ने गांव के लोगों के साथ हल्ला मचाकर किसी तरह गुलदार को भगाया। इसके बाद गुलदार जाखधार रोड की तरफ जंगलों की ओर भाग गया। गांव में गुलदार देखने से गांव वालों में दहशत का माहौल है। शाम होने के बाद ग्रामीण अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से कतरा रहे हैं।

विश्वनाथ मंदिर से पानी लाते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर पानी की समस्या ने गांव में पहले ही त्राहि त्राहि मचा रखी है, अब गुलदार का भय भी सताने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से मांगी जा रही गांव वालों के पानी की लाइन, पानी वालों ने गांव के ऊपर बन रहे होटल को बेच दी है। अब गांव में गुलदार के दिखने से एक और समस्या आन खड़ी हुई है। गांव वाले विश्वनाथ मंदिर से पानी लाते हैं, गुलदार के आने से शाम के बाद पानी भरने भी नहीं जा सकते। पहाड़ियों को गाली देना आसान है साहब, पर उनकी तरह जिंदगी जीना सबके बस की बात नहीं।