रोजगार समाचार: UKSSSC ने निकाली समूह ग के 63 पदों पर भर्ती, इस दिन होंगे आवेदन शुरू.. जानिए डिटेल

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तयारी कर रहे युवाओं की UKSSSC की ओर से खुशखबर आई है. आयोग द्वारा समूह ग के 63 पदों पर सीधी भर्ती किया जा रहा है....
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Recruitment for Group C posts: Recruitment for 63 Group C posts in Uttarakhand
Image: Recruitment for 63 Group C posts in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन तिथि भी घोषित कर दी गई है।

Recruitment for 63 Group C posts in Uttarakhand

UKSSSC ने समूह ग 63 रिक्त पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निचे दी गई आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन

प्रारंभिक तिथि :- 5 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि :- 29 अप्रैल 2025

संशोधन तिथि

5 मई से 7 मई 2025

लिखित परीक्षा

6 जुलाई 2025

भर्ती के लिए रिक्त पद

आयोग द्वारा शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार :- 35 पद,
सहकारिता विभाग में सहायक लेखाकार : 8 पद,
कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में सहायक लेखाकार :- 6 पद,
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक लेखाकार :- 3 पद,
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन आफ उत्तराखंड में सहायक लेखाकार :- 2 पद,
कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा ):- 4 पद,
उत्तराखंड सूचना आयोग मे रिकॉर्ड कीपर :- 1 पद,
भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में सहायक लेखाकार :- 1 पद,
प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की में कैशियर डाटा एंट्री ऑपरेटर :- 1 पद,
प्राविधिक शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार :- 1 पद,
आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में सहायक लेखाकार :- 1 पद ,

आधिकारिक वेबसाइट

भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आगामी 5 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।