उत्तराखंड: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर लोहे की रॉड से हमला, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा

दो कारों से 9-10 बदमाशों ने उतरकर बिरजू पर लोहे की रॉड और डंडों से घातक हमला कर उनके पैर तोड़ दिए और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
YouTuber Birju Mayal: Deadly attack on YouTuber Birju Mayal
Image: Deadly attack on YouTuber Birju Mayal

रामनगर: यूट्यूबर बिरजू मयाल पर बीते सोमवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। इस हमले में बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गहरी चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Deadly attack on YouTuber Birju Mayal

जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के रामनगर निवासी यूट्यूब बिरजू मयाल बीते सोमवार की दोपहर को पेरूमदारा के एक स्कूल से लाइव प्रसारण करने के बाद अपने मामा के लड़के की स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान, केलामोड़ के पास दो कारों में सवार लोगों ने उनकी स्कूटी को टक्कर देने का प्रयास किया। यह देखकर बिरजू ने स्कूटी को किनारे लगा दिया। उसके बाद दोनों कारों से 9-10 बदमाशों ने उतरकर बिरजू पर लोहे की रॉड और डंडों से घातक हमला कर उनके पैर तोड़ दिए और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। वहां कुछ स्थानीय लोगों ने बिरजू को पहचान लिया और उन्होंने तुरंत प्रतापपुर चौकी को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिरजू को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच जारी

यूट्यूबर बिरजू मियाल ने प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पहाड़ियों के लिए कहे गए अभद्र बयान के खिलाफ देहरादून में काफी बवाल किया था। जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। बीते दिनों में बिरजू मयाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रहे काफी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कर दिया है। पुलिस टीम अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं आया है।