Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पहाड़ की बेटियां आज अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। ये होनहार बेटियां अपनी सफलताओं के कारण दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। इन्हीं में एक होनहार बेटी नेहा सिलोड़ी का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है।
रुद्रप्रयाग जिले का नरकोटा अक्सर चर्चाओं में रहता है, वजह यह है कि गांव की एक के बाद एक प्रतिभाएं सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पहुंचकर गांव का नाम रोशन कर रही हैं। नरकोटा गांव की मूल निवासी नेहा सिलोड़ी ने सहायक समीक्षा अधिकारी पद के चयनित हुई है। नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत से RO और ARO परीक्षा उतीर्ण की और सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित हुई।
नेहा ने अपनी इस उपलब्धी से अपनी परिजनों सहित पूरे गांव और क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। नरकोटा गांव से कई प्रतिभाएं आज सरकारी सेवाओं में उच्च पदों पर रहकर सेवा दे रहे हैं। नेहा जैसी होनहार बेटियां अपनी सफलता से दूरस्थ गावों की बेटियों के लिए प्रेरणा बनती हैं।