उत्तराखंड: संन्यासिनी के भेष में आधी रात को भारत आ रही थी चीनी महिला, SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा

महिला के पासपोर्ट से महिला की पहचान चाइनीज की नागरिक 30 वर्षीय यांग किन्हान (Yang Qinhan) के रूप में हुई। जांच के दौरान महिला से पूछताछ करने पर मुस्कुरा रही थी और ठीक अंग्रेजी भी नहीं बोल पा रही थी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
SSB caught Chinese woman: SSB caught Chinese woman on Indo-Nepal border
Image: SSB caught Chinese woman on Indo-Nepal border

चम्पावत: भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक संदिग्ध महिला को अपने गिरफ्त में लिया। ये महिला संन्यासिनी के भेष में आधी रात को नेपाल के रास्ते से भारत की ओर आ रही थी। महिला के पास भारत आने का वीजा नहीं था, उसके पासपोर्ट से पता चला कि वह चीन की नागरिक है। एसएसबी ने महिला को अप्रवासन विभाग के हवाले कर दिया है।

SSB caught Chinese woman on Indo-Nepal border

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात रहती है। जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार की रात करीब दो बजे SSB की D-कंपनी ने एक संदिग्ध महिला को चेक पोस्ट पर जांच के लिए रोका। महिला ने गले में रुद्राक्ष की मोटी माला और सिर पर ॐ नम: शिवाय लिखा साफा लपेटा हुआ था। महिला ठीक तरीके से अंग्रेजी भाषा में भी बात नहीं कर पा रही थी।

ठीक से अंग्रेजी भी नहीं बोल पा रही थी महिला

जांच के दौरान महिला के पास भारत आने का वीजा नहीं मिला। महिला के पासपोर्ट से महिला की पहचान चाइनीज की नागरिक 30 वर्षीय यांग किन्हान (Yang Qinhan) के रूप में हुई। जांच के दौरान महिला से पूछताछ करने पर मुस्कुरा रही थी और ठीक अंग्रेजी भी नहीं बोल पा रही थी। जांच के बाद एसएसबी ने चीनी महिला को कानूनी कार्रवाई के लिए भारतीय अप्रवासन विभाग को सौंपा है। इसके बाद, भारतीय अप्रवासन विभाग ने उसे नेपाल की सशस्त्र पुलिस को सौंप दिया।