Uttarakhand News: धामी सरकार में फिर बंटे दायित्व, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

शुक्रवार को देर रात उत्तराखंड सरकार ने दायित्वों की दूसरी सूची जारी की है, भाजपा के 18 पदाधिकारी को विभिन्न परिषद आयोग वह समितियां में दायित्व दिया गया है...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
List of 18 BJP leaders: 18 BJP leaders of Uttarakhand got new responsibilities
Image: 18 BJP leaders of Uttarakhand got new responsibilities

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने भाजपा के 18 और नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को 20 नामों वाली पहली सूची जारी होने के बाद शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की गई।

18 BJP leaders of Uttarakhand got new responsibilities

बीते शुक्रवार को देर रात उत्तराखंड सरकार ने दायित्वों की दूसरी सूची जारी की है, भाजपा के 18 पदाधिकारी को विभिन्न परिषद आयोग वह समितियां में दायित्व दिया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम शासन ने आदेश जारी कर दिए। जिम्मेदारियों के आवंटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंपे गए विभाग राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और इन कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी में मदद करेंगे।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सुभाष बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद की भूमिका दी गई है, जबकि पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद नियुक्त किया गया है। गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष प्रदेशीय मौन परिषद, गीता राम गौड़ को उपाध्यक्ष जनजाति सलाहकार परिषद, और डॉ. जयपाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का पद सौंपा गया है। अशोक नबयाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के रूप में नियुक्त किया गया है। बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है और भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति का कार्यभार सौंपा गया।
वहीं, देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति में जिम्मेदारी दी गई है, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का कार्यभार सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, शंकर कोरंगा को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद, महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष चाय विकास सलाहकार परिषद, सरदार मनजीत सिंह को सह अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, और नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनाया गया है। प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड और जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड और सुभाष बर्थवाल को उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद की की जिम्मेदारी दी गई है।