Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड की बेटी योगिता फुलेरा मात्र 22 वर्ष की उम्र में आईबीपीएस पीओ परीक्षा पास करके केनरा बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयनित हुई है। योगिता फुलेरा ने अपनी इस पूरे उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
योगिता पहले ही प्रयास में आईबीपीएस पीओ की परीक्षा उतीर्ण कर केनरा बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनी हैं। इसके अलवा योगिता का चयन बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की पोस्ट पर भी हुआ है। योगिता ने बिना कोचिंग के पहले प्रयास में ही इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रदेश की इस होनहार बेटी ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
योगिता फुलेरा पिथौरागढ़ जिले के मोस्टामानू (बकरकट्टया) की मूल निवासी हैं, और वर्तमान में अपने परिवार के साथ खटीमा चकरपुर क्षेत्र के कुटरी/नदन्ना में रहती हैं। योगिता फुलेरा के पिता हरीश चंद्र फुलेरा सहित सभी परिजन बेटी की इस उपलब्धि पर बेहत गौरवशाली महसूस कर रहे हैं। इस विशिष्ट उपलब्धि के बाद फुलेरा के परिजनों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है।
योगिता के पिता हरीश फुलेरा ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही एक होनहार छात्रा रही है। योगिता की नर्सरी से आठवीं तक की शिक्षा हिमालयन अकैडमी टिगरी से संपन्न हुई। उसके बाद कक्षा नौ से बारहवीं तक की पढ़ाई भारती स्कूल खटीमा से पूरी हुई। योगिता ने हाईस्कूल परीक्षा 94.02 प्रतिशत और इंटर परीक्षा 95.08 प्रतिशत अंक के साथ उतीर्ण की थी। योगिता ने सूरजमल अग्रवाल कन्या महाविद्यालय किच्छा से वर्ष 2023 में बी.कॉम डिग्री हासिल की। वर्तमान में योगिता इस महाविद्यालय से एम.कॉम फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं। अब योगिता का चयन केनरा बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर और बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की पोस्ट पर हुआ है।