Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड की बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रही हैं, और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। चंपावत जिले की सोनल पांडे ने नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है।
सोनल पांडे चंपावत जिले के लोहाघाट की मूल निवासी हैं। सोनल पांडे वर्तमान में स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा हैं। सोनल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अर्थशास्त्र विषय से नेट जेआरएफ परीक्षा उतीर्ण की हैं। सोनल ने इस राष्ट्रिय स्तर की परीक्षा में 99.9 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सोनल ने अपनी इस उपलब्धि से परिजनों की मान बढ़ाया है।
प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि सोनल उनके महाविद्यालय की होनहार छात्रा हैं। सोनल ने जेआरएफ परीक्षा 99.9 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। इससे पहले सोनल यूसेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है। सोनल के पिता जीवन पांडेय और चंद्रप्रभा पांडेय भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि से गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। सोनल पांडे ने डॉ अर्चना त्रिपाठी को अपनी प्रेरणा का स्रोत मानते हुए उनका आभार व्यक्त किया।