उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा प्रदेश में समूह 'ग' के तहत विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर चयन प्रकिया के लिए भर्ती का आयोजन...
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Recruitment for 416 Group C posts in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह 'ग' के विभिन्न विभागों में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है।
Recruitment for 416 "Group C" posts in Uttarakhand
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा प्रदेश में समूह 'ग' के तहत विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर चयन प्रकिया के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। आयोग द्वारा जल्द ही समूह 'ग' के विभिन्न विभागों के रिक्त 416 पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र जारी किए जाएँगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई शैक्षणिक अर्हता होनी आवश्यक है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर नीचे दी गई आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- 15 अप्रैल 2025,
आवेदन की अंतिम तिथि :- 15 मई 2025,
आवेदन में संशोधन करने की तिथि :- 18 मई से 20 मई 2025,
परीक्षा तिथि :- 27 जुलाई 2025,
निर्धारित आयु
न्यूनतम आयु :- 21 वर्ष,
अधिकतम आयु :- 42 वर्ष,
आवेदन शुल्क
जनरल और OBC वर्ग :- 300 रुपये,
SC, ST, EWS और दिव्यांग वर्ग :- 150 रुपये,
अनाथ उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क,
-
भर्ती के लिए रिक्त पद और आधिकारिक वेबसाइट
Image: Recruitment for 416 Group C posts in Uttarakhand
इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आगामी 15 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।