Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड समग्र शिक्षा के तहत लम्बे समय से लटकी पड़ी बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेशभर में रिक्त कुल 955 पदों पर जनपदवार मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि बीआरपी-सीआरपी के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं का समाधान करने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह भर्ती दो सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि CRP-BRP के 955 पदों पर लम्बे समय से लटकी पड़ी इस भर्ती में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुये शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। जिसके तहत प्रयाग पोर्टल पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जनपदवार मेरिट तैयार कर चयन किया जायेगा।
भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को बीते 15 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए खोला गया है। ताकि उम्मीदवार आवश्यक शैक्षणिक जानकारी और कार्य अनुभव को ऑनलाइन अपलोड कर सकें। इसी आधार पर विभाग द्वारा उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि जो लोग पहले प्रयाग पोर्टल पर अपनी शैक्षणिक और कार्य अनुभव से संबंधित जानकारी नहीं भर पाए हैं, वे एक बार फिर से पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि जल्द से जल्द उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार कर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।