अंकिता कांति ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 137वीं रैंक हासिल की है। अंकिता ने ये उपलब्धी हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Ankita Cleared UPSC exam with 137th rank
चमोली: उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। प्रदेश की बेटियां अपनी सफलताओं के साथ ही अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उत्तराखंड की अंकिता कांति ने UPSC की सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 में 137वीं रैंक हासिल कर परिजनों का मान बढ़ाया है।
Ankita Cleared UPSC exam with 137th rank
अंकिता कांति ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 137वीं रैंक हासिल की है। अंकिता ने अपनी इस उपलब्धी के बाद परिजनों का मान बढ़ाया है। अंकिता ने तुंतोवाला के दून मॉडर्न स्कूल से उत्तराखंड हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 92.40 % के साथ उतीर्ण की थी। इसके बाद 2018 में संजय पब्लिक स्कूल करबारी से 96.4% अंक के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में देहरादून में टॉप किया था। उसके बाद अंकिता ने डीबीएस कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की और फिर डीएवी कॉलेज से भौतिक विज्ञान में MSC की पढ़ाई की।
सिक्योरिटी गार्ड हैं अंकिता के पिता
अंकिता कांति ने चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के गांव चिरखून की मूल निवासी हैं। वर्तमान में अंकिता अपने परिवार के साथ देहरादून के हरभजवाला में रहती हैं। अंकिता के पिता देवेश्वर कांति बैंकों में कैश ले जाने वाली कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं, और उनकी माता ऊषा कांति गृहणी है। अंकिता की छोटी बहन अंजलि का भी बैंक में चयन हो रखा है वहीं उनकी सबसे छोटी बहन अनुष्का भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।
रंग लाई कड़ी मेहनत
अंकिता ने बताया कि हाई स्कूल में उनका सपना शिक्षिका बनने का था, ताकि वह अभावग्रस्त और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सकें। इसके बाद, उन्होंने कक्षा ग्यारहवीं से UPSC की परीक्षा पास करने का निर्णय लिया। उन्हें कोचिंग के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, और सर्दियों में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आखिरकार अंकिता की कड़ी मेहनत रंग लाई है, बीते मंगलवार को UPSC ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है. जिसमें अंकिता ने ऑल इंडिया में 137वीं रैंक हासिल की है।