Uttarakhand: आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार, जानिए आगामी 5 दिनों का Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हो सकती है, बारिश के चलते आसपास के क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 30 April 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 30 April 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के खिलने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही हैं। दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों की परेशानी और अधिक बड़ा रही हैं। लेकिन आज से प्रदेश भर में मौसम करवट ले सकता है।

Uttarakhand Weather Update 30 April 2025

आज 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। बाबा केदार की डोली अपनी पैदल यात्रा पर है और आगामी 2 मई को केदारनाथ के कपाट भी खुल जाएँगे। यमुनोत्री और गंगोत्री दोनों धामों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान 11° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान 0° सेल्सियस पर है। यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान 8° और न्यूनतम तापमान माइनस में यानी -4° सेल्सियस है। इन दिनों प्रदेश ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर निचले और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हो सकती है, वहीं 1 मई से 5 मई तक राज्य के सभी जिलों में बारिश संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। बुधवार यानि आज पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में आज भी शुष्क बना रहेगा। साथ ही देहरादून, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के चलते आसपास के क्षेत्रों के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। आज देहरादून में आंशिक बादल रह सकते हैं, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन के समय सतही हवाएं और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल 1 मई से लेकर 5 मई तक पूरे उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश होने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।