Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

सम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश हो सकती है, वहीं प्रदेश भर में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने जारी किया गया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 3 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 3 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिन हुई बारिश के कारण अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में घने बादल और बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 3 May 2025

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में काफी दिनों से दोपहर के समय भीषण गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन बीते शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की तो कहीं तेज बारिश से देखने को मिली, बारिश होने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। उत्तराखंड में जहां कुछ दिन पहले लोगों से बढ़ता तापमान सहन नहीं हो रहा था, वहीं चंद घंटों की इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश हो सकती है, वहीं प्रदेश भर में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार यानि आज भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार हैं. आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, आज दून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।