Uttarakhand Weather: पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, इन जिलों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के सभी जनपदों में बारिश की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 4 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 4 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक इन दिनों भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 4 May 2025

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में कई दिनों से शुष्क मौसम के कारण भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन बारिश होने के कारण मई माह की शुरुआत में इन क्षेत्रों में भी बड़ी राहत देखने को मिली है। बीते शनिवार को प्रदेश के कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ही जमकर ओलावृष्टि हुई। देहरादून में भी देर रात मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सुबह से बादल छाए हैं। बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यानि आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल जिलों के ज्यादातर क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और बाकी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून में आज आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।