Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बारिश के आसार, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बीते दिन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई तेज बारिश के कारण जलभराव और मलबा आने की घटनाएं हुई हैं..
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 5 May 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 5 May 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिन हुई बारिश के कारण अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में कई जगहों पर तेज बारिश होने से जलभराव से लेकर मलबा आने तक की खबरें सामने आईं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 5 May 2025

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तेज बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई तेज बारिश के कारण जलभराव और मलबा आने की घटनाएं सामने आईं। मसूरी के देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के निकट मलबा आने से मसूरी की ओर जाने वाली गाड़ियों की लंबी कतारें लगीं, जबकि ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शिवपुरी में भारी बारिश के बाद मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। यहां गाड़ियों की कतार लगभग 10 किलोमीटर तक फैली हुई थी, जिससे चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यानि आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चल सकती है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।