मुख्यमंत्री धामी ने अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान महत्वपूर्ण सड़क एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की...
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Centre Govt will give budget for projects of Uttarakhand
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड सड़क निर्माण सहित कई परियोजना के लिए धनराशी देने की मंजूरी देने का आग्रह किया। मंत्री नितिन गडकरी ने इन सभी परियोजाओं हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिसके लिए सीएम ने उनका आभार व्यक्त किया है।
Centre Govt will give budget for projects of Uttarakhand
बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की महत्वपूर्ण सड़क एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि के कारण सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र का सहयोग आवश्यक है।
प्रस्तावित ऋषिकेश बाईपास परियोजना
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत शेष ₹367.69 करोड़ की प्रतिपूर्ति जल्द से जल्द राज्य सरकार को की जाए। सीएम ने प्रस्तावित ऋषिकेश बाईपास परियोजना को मंजूरी देने का भी आग्रह किया। इसके अलावा, बिहारीगढ़ से रोशनाबाद तक के राज्य मार्ग और काठगोदाम से पंचेश्वर तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने तथा बिंदाल और रिस्पना नदियों पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को एनएच-07 के लूप के रूप में स्वीकृत करने की मांग की।
₹110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
मानसखण्ड परियोजना के तहत पौराणिक मंदिरों से संबंधित 508 किमी लंबी 20 सड़कों के उन्नयन के लिए धन आवंटित करने, एनएच-109 के पुनर्संरेखण के बाद अतिरिक्त खर्च की पूर्ति के लिए अनुरोध किया गया। इसके साथ ही, एनएच-07 पर प्रस्तावित ऊंचे मार्ग के साथ मेट्रो कॉरिडोर के लिए ₹110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए स्वीकृति देने का भी आग्रह किया गया। मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को इन सभी परियोजाओं हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया है। जिसके लिए सीएम ने उनका आभार व्यक्त किया है।